दुर्ग
प्लास्टिक बेचते 3 दुकानदार पकड़ाये
08-Mar-2021 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मार्च। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग का तीन टीम अलग-अलग जगहों पर मास्क नहीं पहनने वाले 18 और प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करने वाले 3 लोगों पर कार्रवाई कर 1350 रुपए का जुर्माना वसूल किए। स्वास्थ्य टीम ने मास्क नहीं पहनने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कोरोना का प्रभाव खत्म नहीं हुआ है। अत: मास्क पहनें और सेनेटाईजर का उपयोग करें।
आयुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, राजेन्द्र सराटे, सफाई दरोगा सुरेश भारती ने अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई किए। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करने वाले जैन प्लास्टिक को 1000 रुपए, अरहम टोस्ट को 150 रुपए तथा अनाज भंडार पोटिया चौक को 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे