दुर्ग
स्कूली छात्राओं को मिली साइकिल
05-Mar-2021 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतइ, 5 मार्च। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय उतई के विद्यालय परिसर में कक्षा 9 में पढऩे वाली 51 छात्राओं को नि: शुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी कहा कि शासन की महती योजना का लाभ छात्राओं को मिल रहा है जिससे छात्राओं को पढ़ाई करने आने के लिए समय की बचत होगी व निश्चित समय मे घर पहुंच जाएंगे।सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे में मुस्कान आई।
इस दौरान उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा संस्था प्राचार्य चंद्रकिरण साहू वार्ड पार्षद सरस्वती साहू तोषण साहू मनोरमा देवांगन प्रहलाद वर्मा राकेश साहू संतोषी कुंजाम सुरता सिंह गढ़े बीरेंद्र गोस्वामी भीमसेन सिन्हा एल्डरमेन ऋषि साहू शिक्षक रमेश बारले मोतिलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायकल वितरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे