दुर्ग

सडक़ हादसे में सिपाही की मौत
31-Dec-2020 8:13 PM
सडक़ हादसे में सिपाही की मौत

  घर से भिलाई नगर थाने आ रहा था रात्रि ड्यूटी पर   

भिलाई नगर, 31 दिसंबर। बीती रात भिलाई नगर थाने में पदस्थ आरक्षक की ड्यूटी पर जाते समय सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई।

भट्टी पुलिस के मुताबिक मृतक सुरेंद्र कुमार साहू (44 वर्ष) शंकर नगर कुम्हारी में रहता था। भिलाई नगर थाने में पदस्थ है। कल रात को कुम्हारी स्थित घर से रात्रि पाली ड्यूटी में भिलाई नगर थाने के लिए अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 डीएस 8895 से आ रहा था।

सेंट्रल एवेन्यू रोड पर मुर्गा चौक के पास रात्रि करीब 9 बजे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में आरक्षक सुरेंद्र साहू को गंभीर चोटें आई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण उसे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल लाया जा रहा था। परंतु रास्ते में ही आरक्षक की मौत हो गई। सूचना पर भर्ती पुलिस के द्वारा मर्ग कायम किया गया है।


अन्य पोस्ट