दुर्ग

प्रधानमंत्री के साल के आखिरी मन की बात सुनी भाजपाइयों ने
30-Dec-2020 6:59 PM
प्रधानमंत्री के साल के आखिरी मन की बात सुनी भाजपाइयों ने

कुम्हारी, 30 दिसंबर। वर्ष  2020 की आखिरी मन की बात आत्मनिर्भर भारत का संवाद  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात लाईव देखते व सुनते हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा भिलाई जिले के महामंत्री द्वय  भोला साहू  व  कन्हैया सोनी  मंडल के अध्यक्ष पी.एन. दुबे  मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मन की बात कार्यक्रम समापन के बाद किसानों के बीच अपनी बात रखने के लिए सर्वप्रथम मंडल के किसान नेता गोल्डी गोस्वामी ने अपनी बात रखी, उमाकांत साहू ,कन्हैया सोनी, छबी यादव, ने किसानों के हित के बारे में वहां उपस्थित सभी किसान भाइयों को अपना उद्बोधन दिया, कार्यक्रम का समापन पूर्व मंडल अध्यक्ष माखन कोसरिया  ने किया व कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद राजू निषाद ने किया। कार्यक्रम में सुजीत यादव, डिकेश पटेल, परदेसी साहू, गणपत सोनवानी,संतोष मार्कंडेय ,घासीराम धीवर, नरेश मारकंडे ,सुकालू डाहरे सहित कई किसान भाई उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट