दुर्ग

दुर्ग, 28 दिसंबर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ऋषि पांडे को दुर्ग जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अनुपम मिश्रा को उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष रेणु त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आराधना त्रिपाठी, सचिव आशा त्रिपाठी, सहसचिव गीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी मंजु मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी सुषमा दुबे तथा पूनम तिवारी को संरक्षण बनाया गया।
सम्मेलन में पहुंचे ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार युवा पीढ़ी अपने सामाजिक कार्यों में रुचि ले रहे है वह समाज के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव हितेश शुक्ला, सचिव विनय दुबे, उपाध्यक्ष सोनू गोस्वामी, रीना तिवारी, प्रतिभा पांडे, प्रखर तिवारी, धर्मेन्द्र गोस्वामी, राहुल पंडित, अनिल शुक्ला, राजेश पांडे सहित अन्य गणमान्य सामाजिक लोग मौजूद थे। मंच संचालन सोनू गोस्वामी व हितेश शुक्ला ने किया।