दुर्ग
सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर कल सजेगी भव्य भजन संध्या
22-Nov-2026 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 नवंबर। श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर चल रहे सात दिवसीय साईं सप्ताह (17 से 23 नवंबर) का समापन 23 नवंबर को सेक्टर-8 भिलाई स्थित प्रशांति मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न आध्यात्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
समापन दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 5 बजे से 6 बजे तक नगर संकीर्तन के साथ होगी, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु का स्मरण करेंगे। इसके पश्चात सायंकाल 6:30 बजे से विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दार्जिलिंग के शास्त्रीय गायक अनीश तमांग अपनी मधुर स्वर लहरियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम का समापन रात्रि 8 से 8:15 बजे तक महा मंगल आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे