दुर्ग

बस की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी जख्मी
21-Nov-2026 5:23 PM
बस की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर।
अमलेश्वर रोड पर स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई,वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 19 नवंबर की शाम करीब 6.40 बजे महामाया चौक पाटन के आगे सुलभ शौचालय के पास हुई है। पाटन थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम भुरकुनी निवासी द्रोणाचार्य साहू अपनी पत्नी तामेश्वरी साहू के साथ ग्राम कौही, रानीतराई में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमलेश्वर रोड पर सामने से आ रही स्कूल बस  सी जी 04-आर सी -1135 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल सी जी 04 क्यू एन 7116 को टक्कर मार दी। इससे द्रोणाचार्य साहू और उनकी पत्नी तामेश्वरी साहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 112 वाहन की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल पाटन पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने द्रोणाचार्य साहू को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी तामेश्वरी साहू को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 125 (क) एवं 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट