दुर्ग

छठ महापर्व की धूम, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने दिया संध्या अघ्र्य
16-Nov-2026 8:13 PM
छठ महापर्व की धूम, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने दिया संध्या अघ्र्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 16 नवंबर। नगर निगम रिसाली, मरौदा नेवई में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  रविवार को छठ पूजा के दिन संध्या अघ्र्य के अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यकर्ताओं के साथ पूजा स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सूर्य को अघ्र्य अर्पित कर परिवार, समाज और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और व्रती महिलाओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने छठी मइया से सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट