दुर्ग
शोभायात्रा निकाल गौरा-गौरी विसर्जन
11-Nov-2026 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 नवंबर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक गौरी-गौरा पर्व ग्राम उतई के डूमरडीह में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौरी-गौरा की आराधना की तथा पूरे गांव का भ्रमण कराया गया।
गौरी-गौरा विसर्जन के अवसर पर वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद राकेश साहू ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौरी-गौरा को भावपूर्ण विदाई दी गई।
छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा में गौरी-गौरा पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व आस्था, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देता है। ग्रामीण अंचलों में आज भी इस परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे