दुर्ग
एस एन बोस का निधन
06-Nov-2026 9:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 6 नवंबर। मैत्रीनगर निवासी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एस एन बोस का 5 नवंबर को निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे रिसाली मुक्तिधाम में किया गया। वे वर्ष 2009 में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट विभाग से उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी आलो बोस तथा दो विवाहित पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी दोनों बेटियां अपने परिवारों के साथ क्रमश: बेंगलुरु एवं टाटानगर में निवासरत हैं। उनके निधन पर परिचितों और बीएसपी से जुड़े सहयोगियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे