दुर्ग

बाइक चोरी का आरोपी बंदी
28-Oct-2026 8:59 PM
बाइक चोरी का आरोपी बंदी

भिलाई नगर, 26 अक्टूबर। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर दोपहिया वाहन पार करने वाले एक शातिर चोर को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सुपेला और देवकर क्षेत्र से चुराई गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार 11 मई को बालमुकुंद साहू की बाइक सीजी 04 सीएश 5711 सुपेला स्थित महादेव कार शोरूम के बाहर से चोरी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इन्द्रजीत सिंह (25 वर्ष) निवासी शारदा पारा कैंप-1 छावनी भिलाई बताया। आरोपी ने आर्थिक तंगी के चलते सुपेला से बिना लॉक लगी पैशन प्रो और जून माह में देवकर शराब भ_ी के पास से चाबी लगी टीवीएस अपाचे चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों गाडिय़ां बरामद कर ली हैं।

पहले से दर्ज हैं आर्म्स एक्ट के केस

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इन्द्रजीत के खिलाफ छावनी थाने में पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट