दुर्ग

लोकतंत्र प्रहरी की प्रथम वर्षगांठ पर मना नक्सल मुक्त उत्सव-2026
27-Oct-2026 8:04 PM
लोकतंत्र प्रहरी की प्रथम वर्षगांठ पर मना नक्सल मुक्त उत्सव-2026

  शहीदों के परिजनों, चिकित्सकों और पत्रकारों का हुआ सम्मान  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 27 अक्टूबर।  लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की प्रथम वर्षगांठ पर भिलाई स्थित सीए भवन में ‘छत्तीसगढ़ राज्य नक्सल मुक्त उत्सव-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों, चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व संघ संचालक बिसरा राम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, प्रभुनाथ मिश्रा, बीएसएफ के डीआईजी दीपक तिवारी और सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक सवालखिया शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के प्रधान संपादक डॉ. संजय तिवारी ने अपने संबोधन में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता, सामाजिक चेतना और जनहित के प्रति मीडिया ग्रुप की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति जवाबदेही निभाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सशक्त माध्यम है।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों, चिकित्सकों और पत्रकारों का एक मंच पर सम्मान लोकतंत्र की मूल भावना को दर्शाता है। उन्होंने जवानों के बलिदान, चिकित्सकों की सेवाओं और पत्रकारों की सामाजिक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बिसरा राम यादव, रमशीला साहू और प्रभुनाथ मिश्रा ने भी संस्था की पहल की सराहना की। वहीं, डिप्टी कमांडेंट दीपक सवालखिया ने जवानों की व्यावहारिक कठिनाइयों और समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अमर वीर शहीद राष्ट्र गौरव सम्मान शहीद आर. अश्वनी सिंह राजपूत, कौशल यादव, हीराधर प्रसाद ठाकुर, मनोज सिंह, दुर्वासालाल निषाद, आर. 186 अमित नायक, लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पाण्डेय, पी.सी. शंकर राव, सुरजीत सिंह, चुम्मन यादव, युवराज सिंह और डी. राजाराव के परिजनों को सम्मानित किया गया।

धनवंतरी सेवा रत्न सम्मान- स्व. डॉ. एस.ए. रिजवी, स्व. डॉ. एस.पी. केसरवानी, डॉ. आशीषन मिंज, डॉ. रंजन सेनगुप्ता, डॉ. के.के. जैन, डॉ. वाई.के. शर्मा, डॉ. लाल मोहम्मद, डॉ. धनेश मिश्री लाल पगारीया, डॉ. राजीव कुमार जैन, डॉ. मधुमती जैन, डॉ. अनुपम लाल, डॉ. दीप चटर्जी, डॉ. रतन तिवारी, डॉ. आर.आर. माण्डले, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. बी.आर. साहू, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. संजय बालबान्द्रे, डॉ. छाया भारती, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. विश्वामित्र बी. दयाल, डॉ. नीरज भुसाखरे, डॉ. संगीता पात्रे, डॉ. दीपक सिन्हा, डॉ. विमलेश ध्रुव, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. एम.ए. विवेक कुमार, डॉ. विनिता धुर्वे, डॉ. तरुण ध्रुव, डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. आशीष चन्द देवांगन, डॉ. जे.एस. भाटिया, डॉ. वन श्री सिन्हा, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. बसंत चौरसिया, डॉ. दिनेश क्षत्री, डॉ. जी. गौतम, डॉ. मौसम खुबानी, डॉ. अश्वनी शुक्ला, डॉ. हिमांशु चंद्राकर, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. विशाल गौड़, डॉ. सुमित सोनी, डॉ. ममता साहू और डॉ. संदीप ओझा को सम्मान प्रदान किया गया।

देवर्षि नारद पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान- ओजस धर्मपालन, शिवनाथ शुक्ला, राजेंद्र ठाकुर, जय प्रकाश आर्य (सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़), अभय जवादे (आकाशवाणी), अनिल गुप्ता, भावना पाण्डेय, अशोक पंडा, रमेश गुप्ता, कमल शर्मा, संतोष मिश्रा, सुरेंद्र ठाकुर और नाहिद शेख को सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट