दुर्ग

डीआरएम, डीसीएम ने यात्रियों से किया जनसंवाद
23-Oct-2026 7:14 PM
डीआरएम, डीसीएम ने यात्रियों से किया जनसंवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 अक्टूबर। रायपुर रेलवे मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम सहित कई अधिकारी गुरुवार की दोपहर को दुर्ग स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों से जन संवाद किया, समस्याओं को जाना, लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान स्टेशन के सामने विशेष रूप से स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान किया गया।

अधिकारियों ने स्वयं सफाई का काम किया। अधिकारियों के सम्मान को लेकर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुवार की दोपहर को रायपुर रेल मंडल के अधिकारी बेतवा एक्सप्रेस 18204 से दुर्ग पहुंचे। रायपुर से ट्रेन में अधिकारियों की टीम यात्रियों से फीडबैक लेते हुए दुर्ग स्टेशन पहुंची। यात्रियों से जन संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को समझा। यात्रा को लेकर किस तरह की सुविधा यात्रियों को चाहिए इसको लेकर लोगों से चर्चा की। कई यात्रियों से सुझाव लिए गए।

 स्टेशन पर पहुंच कर प्लेटफार्म पर अधिकारियों ने व्यवस्था देखी, साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद बाहर परिसर में पहुंचकर स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सफाई का कार्य किये। इसके बाद स्टेशन के आसपास हो रहे निर्माण कार्य, वाहन पार्किंग स्टैंड आदि का निरीक्षण किया।

कार्य की गति को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन के टिकट काउंटर के पास नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया था। कई यात्री वहां पहुंचकर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आनंद लिए।


अन्य पोस्ट