दुर्ग

भिलाई में ‘जागरण के अग्रदूत इंदरू केवट’ पुस्तक का विमोचन 22 को
19-Oct-2026 9:15 PM
भिलाई में ‘जागरण के अग्रदूत इंदरू केवट’ पुस्तक का विमोचन 22 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। स्वतंत्रता सेनानी इंदरू केवट की पुण्यतिथि  पर 22 अक्टूबर  को भिलाई में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बद्रीप्रसाद पारकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘जागरण के अग्रदूत इंदरू केवट’ का विमोचन किया जाएगा। 

 कार्यक्रम  22 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे  निर्मल ज्ञान मंदिर, नेहरू नगर, भिलाई (छ.ग.)  में आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज प्रांतीय संगठन एवं विधायक, गुंडरदेही,   अध्यक्षता  आनंद निषाद अध्यक्ष  छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ शासन करेंगे।  विशिष्ट अतिथि डॉ. परदेशीराम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार, कहानीकार व कथाकार,   डॉ. सुधीर शर्मा अध्यक्ष, भाषा पत्रकारिता,   आत्माराम साहू ट्रस्टी अध्यक्ष, निर्मल ज्ञान मंदिर, नेहरू नगर, भिलाई,   डॉ. दीनदयाल साहू वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् रजनी नेलसन द्वारा किया जाएगा, जबकि स्वागत भाषण लेखक बद्रीप्रसाद पारकर देंगे और आभार प्रदर्शन समाजसेवी मुनीलाल निषाद द्वारा किया जाएगा।

मुख्य अतिथि  कुंवर सिंह निषाद अध्यक्ष छ ग निषाद (केवट )समाज प्रदेश संगठन एवं विधायक गुंडरदेही को लेखक बद्री प्रसाद पारकर और समाजसेवी मुनीलाल निषाद ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।


अन्य पोस्ट