दुर्ग

भजनों व जस गीतों में झूम उठा गंजमंडी दुर्गा उत्सव समिति का प्रांगण
18-Oct-2026 9:53 PM
भजनों व जस गीतों में झूम उठा गंजमंडी दुर्गा उत्सव समिति का प्रांगण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर।
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59वें वर्ष शारदेय नवरात्र पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवेक शर्मा नाइट पंडित विवेक शर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला भक्ति मत एवं जस गीतों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झुमने नाचने में मजबूर कर दिया।
मां काली की झांकी भोलेनाथ की महिमा के माध्यम से त्योहारों एवं संस्कृति के जीवंत प्रस्तुति करण ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही साथ मां जगदम्बा की प्रतिमा मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विवेक शर्मा नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरूण वोरा एवं विशेष अतिथिगण के रुप में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, समाजसेवी प्रकाश देशलहरा, संरक्षक संतोष रूंगटा, किशोरी जैन, सुरेश गुप्ता, संयोजक शैलेष तिवारी, सतीश कश्यप, विवेक मिश्रा, अध्यक्ष रवि पिडिआर, कार्यकारी अध्यक्ष अमीत यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
स्वागत भाषण राहुल साहू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा एवं आभार किशोर जैन ने किया।


अन्य पोस्ट