दुर्ग

महमरा एनीकट में मछुआरों से लूटपाट, 2 बंदी
17-Oct-2026 9:02 PM
महमरा एनीकट में मछुआरों से लूटपाट, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 17 अक्टूबर। पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास मछली पकडऩे गए मछुआरों पर हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सुपेला निवासी सोहेल निषाद (और साहिल खान शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 सितंबर की रात की है। प्रार्थी अपने अन्य मछुआरे साथियों के साथ महमरा एनीकट के पास रुका हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और गांजा मांगने लगे। मछुआरों द्वारा मना किए जाने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और प्रार्थी का मोबाइल फोन व नकदी लूटकर बाइक से फरार हो गए।

मामले में पुलगांव थाना पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार, मोटरसाइकिल सीजी 07 0527 और डराने के लिए रखा गया प्लास्टिक का पटाखा फोडऩे वाला पिस्टलनुमा खिलौना बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट