दुर्ग

ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
07-Oct-2026 9:14 PM
ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 7 अक्टूबर।
कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से सवा किलो से अधिक गांजा, मोबाइल और नकदी सहित कुल 60 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़े तरीया के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रूप नगर निवासी परमेश्वर महानद को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.140 किलोग्राम गांजा, मोबाइल फोन और 4 हजार नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27क के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट