दुर्ग
दुर्ग, 2 अक्टूबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के सभागार में आयोजित मौखिक परीक्षा में श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य तुकेश कुमार को पीएचडी अवार्ड किया गया।
प्राचार्यों की निर्णय क्षमता का उनके व्यवसायिक तनाव एवं समय प्रबंधन पर प्रभाव का अध्ययन।विषय पर अपना शोधकार्य ,शोध निर्देशक डॉ.प्रभा.आर.कुरुप, विभागाध्यक्ष (शिक्षा संकाय)मैत्री कॉलेज, भिलाई, सह-शोध निर्देशक डॉ.पुष्पलता शर्मा, सेवानिवृत विभागाध्यक्ष (शिक्षा संकाय) कल्याण कॉलेज भिलाई के निर्देशन में राजनांदगांव, दुर्ग व बेमेतरा जिले के शासकीय तथा अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों पर किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक नरेंद्र गौतम, सहायक प्राध्यापक आभा रानी साव, डॉ नम्रता बूलदेव, ममता तम्बोली, श्रीमती माला गणवीर, पीतांबर साहू, सरिता बावंनथडे, सुषमा देवांगन, पेमिता साहू, नेहा वर्मा, रोशनी सिन्हा, श्वेता शुक्ला, भोजराज ओझा, टीकम साहू एवं शशांक यादव ने शुभकामनाएं दी है।