दुर्ग

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी बंदी
28-Sep-2026 9:28 PM
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 28 सितंबर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे शिवांशकर रामनगर मोहल्ले के पास बैठा था। इसी दौरान टेकचंद साहू उर्फ सोनू और विशाल सिंह वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढऩे पर आरोपी टेकचंद ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से शिवांशकर के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले में वैशाली नगर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपी टेकचंद साहू उर्फ सोनू (24 वर्ष) निवासी रामनगर मुक्तिधाम और विशाल सिंह (31 वर्ष) निवासी कुरूद, जामुल को हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट