दुर्ग
सट्टा लिखते आरोपी बंदी
26-Sep-2026 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 सितंबर। अवैध सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के तहत नेवई पुलिस ने बीआरपी चौक नर्सरी में दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।
नेवई पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर स्टेशन मरोदा संगम चौक निवासी तामेश्वर साहू उर्फ तामेश (41 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लाइनदार कागज में अंकों पर रुपयों का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 नग सट्टा-पट्टी, नगदी रकम और एक नीले रंग का डॉटपेन जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी सट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे