दुर्ग

स्कॉर्पियो की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
21-Sep-2026 6:01 PM
स्कॉर्पियो की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

दुर्ग, 21 सितंबर। कपड़े की दुकान चलाने वाले प्रार्थी की होंडा सिटी कार को स्कॉर्पियो कार चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं प्रार्थी को कोई चोट नहीं आई है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।  पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मृदुल सोनी जयंती नगर दुर्ग निवासी है और उसकी कपड़े की दुकान है। 19 सितंबर को वह अपनी होंडा सिटी कार सीजी 10 एई 8110 से घर आ रहा था। इसी दौरान हेरिटेज स्कूल के सामने नेशनल हाईवे रोड के पास अचानक सामने वाले वाहन चालक द्वारा अपनी वाहन को स्लो करने पर जब प्रार्थी ने अपनी कार को रोका तो पीछे से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो कर सीजी 04 एमपी 7778 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दिया, इससे होंडा सिटी कार क्षतिग्रस्त हो गई।


अन्य पोस्ट