दुर्ग
दुर्ग, 20 सितंबर। कार लेकर अपने घर कसारीडीह से पोटिया रोड मारुति शोरूम जा रहे प्रार्थी की कार को एक अन्य कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी की स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिव्यांश साहू सिविल इंजीनियर है और वह कसारीडीह निवासी है। वह अपनी स्विफ्ट कार सीजी 07 बी एल 1868 को लेकर मारुति शोरुम पुलगांव चौक जा रहा था। भारती कॉलेज पुलगांव के आगे पहुंचा था कि कार सीजी 07 बी जी 4801 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से कार को चलाते हुए प्रार्थी की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार के पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रार्थी को कोई चोट नहीं आई थी। पुलिस जांच में जुटी है।