दुर्ग
आर्थिक सहायता एवं बीमारी दूर करने दे रही थीं प्रलोभन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी। भिलाई 3 थाना पुलिस ने मतांतरण के आरोपी में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। आरोपी वार्ड 19 पदुमनगर चरोदा क्षेत्र की बस्ती में रहने वाले लोगों को प्रलोभन देकर, आर्थिक सहायक करके और बीमारी दूर करने हवाला देकर धर्म परिवर्तन करा रही थीं। प्रकरण में पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम एवं 299 बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
मामले में पदुमनगर, चरोदा निवासी रूखमणी पाण्डेय (36) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आईं। उनके द्वारा ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने एवं आर्थिक सहायता मिलने का प्रलोभन दिया। प्रार्थिया द्वारा सहमति नहीं देने पर वे महिलाएं चली गई थीं। इसके बाद एक फरवरी को दोबारा से दोनों महिलाएं प्रार्थिया के घर आईं और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढऩे, आर्थिक सहायता, इलाज एवं बेटी की शादी में सहयोग देने का प्रलोभन देने लगीं। इस उसने और उसके परिजनों विरोध किया। इसके बाद दोनों महिलाएं उन्हें बार-बार प्रलोभित करने लगी। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य महिला एवं पुरुषों के घर भी पहुंच गई। इस पर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर खुर्सीपार निवासी आरोपी सारिका डाडिंगे (42 वर्ष) और कुम्हारी निवासी प्रियंका साइमन(33वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।


