दुर्ग
विकास को आगे बढ़ाने में मददगार- सुरेंद्र
02-Feb-2026 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 फरवरी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने बजट प्रस्ताव को विकास को आगे बढ़ाने और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्पित बताया है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है जिसमें समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार ने मुख्य रूप से कर सुधारों, विनिर्माण और तकनीक पर जोर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव कर नई आयकर व्यवस्था को और अधिक आकर्षिक बनाने पर जोर दिया गया है। सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि लिथियम आयरन बैटरी समेत 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से ईवी और इलेक्ट्रानिक्स सस्ते होंगे। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई रणनीतिक प्रावधान किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


