दुर्ग

बजट दिशाहीन- धीरज
02-Feb-2026 7:26 PM
बजट दिशाहीन- धीरज

दुर्ग, 2 फरवरी। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज लाल बाकलीवाल ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन सरकार का दिशाहीन बजट है, जिसमें आम आदमी, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, वह इस बजट में भी खोखला साबित हुआ है। किसानों को वास्तविक राहत देने के बजाय सरकार ने केवल औपचारिक घोषणाएं कर उन्हें एक बार फिर झुनझुना थमा दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और भयावह बेरोजगारी से जूझ रही जनता को इस बजट से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। करदाताओं को भी कोई ठोस राहत नहीं दी गई, जिससे मध्यम वर्ग में निराशा और असंतोष बढ़ा है। युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन को लेकर बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आता।


अन्य पोस्ट