दुर्ग

पुरानी बातों को लेकर युवक पर चाकू से हमला
02-Feb-2026 6:55 PM
पुरानी बातों को लेकर युवक पर चाकू से हमला

दुर्ग, 2 फरवरी।  सुपेला थाना अंतर्गत पुरानी बातों को लेकर एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 109 (1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।  सुपेला पुलिस ने बताया कि राहुल साहू उर्फ योगेश साहू पेटिंग एवं केटरिंग का काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो माह पूर्व कैटरिंग का काम लिकेश्वर देवांगन के साथ करता था। लिकेश्वर  देवांगन ने प्रार्थी को कैटरिंग काम से छुड़ा दिया था। तब प्रार्थी पेटिंग काम पर जाता था। इसी बात को लेकर लिकेश्वर देवांगन प्रार्थी से चिढ़ता था और ताना भी मारता था। 29 जनवरी की रात 9.45 बजे नाई दुकान के पास उमेश पाण्डेय उर्फ गजनी के साथ बैठा था। उसी समय लिकेश्वर देवांगन आया और पुराने कैटरिंग काम की बातों को लेकर ताना मारने लगा। तब उसे प्रार्थी ने उठकर मना किया तो लिकेश्वर देवांगन ने जेब में रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया।
 


अन्य पोस्ट