दुर्ग
सरकार का बजट जुमला पैकेज- अरुण
02-Feb-2026 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ कम और शब्दों की बाज़ीगरी ज़्यादा है। हर साल नए शब्द, नए स्लोगन और नए सपने—लेकिन ज़मीन पर वही पुरानी विफलताएँ। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार के दावों और आम जनता की ज़मीनी सच्चाई के बीच बढ़ती खाई को उजागर करता है। बजट में बड़े-बड़े शब्द हैं, लेकिन आम आदमी की रोज़मर्रा की परेशानियों का कोई ठोस समाधान नहीं, यह बजट न युवाओं का है, न किसानों का, न मध्यम वर्ग का। यह बजट शब्दों का शोर है ऊँची दुकान, फीका पकवान। कर्तव्य की बात करने वाली सरकार ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाना छोड़ दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


