दुर्ग
दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों की मांगों का किया समर्थन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा जमीनों के पंजीयन (रजिस्ट्री ) में और गाइड लाइन दरों में बेतहाशा 500 से 1000 प्रतिशत वृद्धि करने का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के मंत्री जनों को घेरकर जमकर विरोध किया जा रहा है, सरकार के इस निर्णय के विरोध में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने हिंदी भवन दुर्ग के सामने धरना दे रहे प्रदर्शनकरियों के बीच पहुंच कर उनकी मांगों का समर्थन किया। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसी का भला नहीं चाहती।
गाइडलाइन दरों के बढऩे से और पंजीयन शुल्क के बढऩे से किसी को फायदा है। जमीन की रजिस्ट्री ऑफिस में सन्नाटा पसरा है। पूर्व में भूपेश बघेल सरकार ने पंजीयन शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट दी थी जिससे कोरोना काल के बाद भी जमीन के कारोबार में वृद्धि हुई थी। किसान और आम नागरिक को अपनी जमीन बेचने में आसानी थी। माध्यम वर्गीय परिवार भी जमीन ले सकता था। अभी वर्तमान 50 लाख की जमीन दर 90 लाख कर दिया गया है तो किसान जरूरत में जमीन नहीं बेच पाएगा।
उन्होंने कहा कि 10, 20 या 25 प्रतिशत समझ में आता है लेकिन 500 से लेकर 1000 प्रतिशत उचित नहीं है, ये निर्णय भी शायद अदानी जैसे उद्योगपति को फायदा पहुंचाने है। भाजपा सरकार को इस तानाशाही निर्णय को वापस लेना ही होगा नहीं तो कांग्रेस आम जनता के हित में इसमें बड़ा आंदोलन करेगी। समर्थन देने में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ प्रवक्ता नासिर खोखर, मुकेश साहू, सौरभ ताम्रकार, मोहित वाल्दे, राहुल शर्मा, सुमीत घोष, हरीश गौर सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।


