दुर्ग
दुर्ग, 15 नवंबर। वनिता मंडल पद्मनाभपुर के सुवर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले का आकर्षक प्रतिरूप ‘श्रीमद रायगढ़’ बनाया गया, जो उपस्थित सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा और खूब सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात रेखा देशपांडे एवं प्रभा पाटणकर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ज्ञानदा बेहेरे ने गणपति वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।, वहीं उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने परिवार सहित आत्मीय परिचय दिया। सभी अतिथियों को भेटवस्तु देकर सम्मानित किया गया।
रेखा देशपांडे ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि नीलिमा चावरे ने दीवाली पर्व से संबंधित रोचक जानकारी दी। अर्चना चावरे ने अपनी हंसी-ठिठोली से भरपूर कविता से सभी को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सुनीता पालेकर ने किया। स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे अपरान्ह भोज का सभी ने भरपूर आनंद लिया। इसके बाद हाऊजी और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम के समापन पर ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गान कर देशभक्ति का भाव व्यक्त किया।


