दुर्ग
पौने दो करोड़ राजस्व मिला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा विश्व बैंक कॉलोनी के रिक्त भूखंडों की नीलामी मंगलवार को की गई। नगर निगम द्वारा कुल छोटे बड़े आकार के कुल 18 रिक्त भूखंडों की नीलामी की गई। जिसमें निगम द्वारा सभी भूखंडों के शासकीय दर करीब 84 लाख रुपए रखी गई थी, जबकि पूरे 18 भूखंड करीब 1 करोड़ 81 लाख रुपए में नीलाम हुए। वहीं शेष 14 रिक्त भूखंडों की नीलामी आज की जाएगी।
नीलामी के पश्चात महापौर निर्मल कोसरे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नीलाम हुए प्लॉटों की बोली लगभग दोगुने से ज्यादा आया है, मैं शहर वासियों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने नीलामी में भाग लिया। अपील भी करता हूं कि बुधवार को भी बचे हुए प्लॉट की नीलामी किया जाना है साथ ही 25 सितम्बर से पालिका बाजार के दुकानों को भी नीलामी की जाएगी, उम्मीद है कि शहरवासी जिस उत्साह के साथ आज सहभागिता प्रदान की वो आगे भी करेंगे ताकि हम निगमवासियों को हम सुविधा प्रदान कर पाएंगे।
सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि नीलामी बहुत अच्छा रहा, हमलोग का टारगेट करीब 84 लाख का था लेकिन हम लोग एक करोड़ पल्स में गए है। लोगों का भावना था कि अच्छे जगह ले और अच्छे रेट में लिया है लेकिन हमारे नगर निगम में एक और परेशानी है जिसको बेचना है उसको बेच नहीं पा रहे है लोग कब्जा में है उसको बेच नहीं पा रहे है किसी के दबाव में आकर कैंसल कर लेते है। जैसे हमने पूर्व में निकाला था प्लॉटों का जिसमें ऑल रेडी लोग काबिज है। काबिज है उसको गवर्मेंट के रेट में निकालो पंद्रह प्रतिशत ऊपर में वही ले या कोई दूसरे व्यक्ति ले। उसको खाली नहीं करा पा रहे है।
जिसको आसानी से बेचना है उसको सिर्फ बेच रहे है। नगर निगम में हमारे महापौर, आयुक्त यह देखते है कि कितना आसानी से कोई चीज प्राप्त हो जाएं। मेहनत करना नहीं चाहते लोग, अच्छा बात है कि लोगों ने इस रेट में लिया है। मैं बार बार कह रहा हूं जो लोग काबिज है जिसमें हमको राजस्व आना है, भूभाटक आना है, जिसमें हमको संपत्तिकर आना है, उसको तो करा नहीं पा रहा है। मैं ये बता देता हूं कि अगर इसको एमआईसी में नहीं रखा गया तो आज जितना नीलामी हुआ है उसको परिषद में रद्द करूंगा। ये लोग सिर्फ सुविधा पूर्ण देखते है, इनका क्या सेटिंग रहता है यही लोग जाने लेकिन मैं इनका सेटिंग खत्म कर दूंगा। जब तक का ये नीलामी नहीं होगा जो मै बोल रहा हूं। कल भी बोला हूं आज भी बोला हूं।
निगम आयुक्त डीएस राजपूत ने कहा कि इस नीलामी का प्रचार प्रसार पर्याप्त रूप से हर माध्यम से किया गया था जिसके कारण लोगों ने बढ़ चढ़ कर इस नीलामी में भाग लिया,जिसके कारण शानदार नीलामी हुई। शासकीय रेट 83 लाख रुपए था और हमने नीलामी से एक करोड़ इक्यासी लाख रुपए प्राप्त हुआ है। डबल से भी ज्यादा रेट में प्लॉट बिक्री हुआ हैं। निगम के कोष के लिए बहुत अच्छी बात है। लोगों ने बहुत ही उत्सुकता के साथ इस नीलामी में भाग लिया, मैं सभी प्लॉट खरीदारों को बधाई देता हूं।


