दुर्ग
युवा जागृत है,नशा मुक्त है तो देश महान नहीं सर्वश्रेष्ठ है-रीटा दीदी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 सितंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष एक विशेष युवा समिट नशा मुक्त युवा-विकसित भारत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रुंगटा कॉलेज में अध्यनरत प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए युवा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि भूपेंद्र कुलदीप (कुलसचिव हेमचंद विश्वविद्यालय), आर.एल. ठाकुर,डॉ. दीपक कोठारी, डॉ.सत्यधर्म भारती, ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ब्रह्माकुमारी रूपाली दीदी, ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा दीदी ने दीप प्रज्वललित कर व कुमारियों के स्वागत नृत्य द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र कुलदीप ने बताया कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे होगा यदि आप असफल होना जिंदगी में नहीं सीखेंगे, प्राथमिक शिक्षा से पहले यह शिक्षा आवश्यक है। यदि आपका मन स्वस्थ है तो आपको तनाव कभी भी नहीं होगा मन स्वस्थ रखने के लिए क्या किया जाए मन को स्वस्थ रखने के लिए आप सकारात्मक बदलाव अपने जीवन में लाइए चाहे वह ईश्वर की साधना करें सकारात्मक लोगों की संगति करें सकारात्मक विचारों से घिरे रहे यह बहुत महत्वपूर्ण है।
आरएल. ठाकुर ने कहा कि अपने आचरण व व्यवहार से दो-चार लोगों को नशा व नकारात्मकता से मुक्त करते हैं यही हमारी शिक्षा की सार्थकता है । व्यसन व नकारात्मकता से मुक्त होने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है संकल्प होगा तो विकल्प नहीं होगा और कहीं विकल्प बना तो श्रेष्ठ संकल्प मार्ग में बढ़ाओ ठान लिया तो सब कुछ संभव है युवाओं में इतनी शक्ति इतनी ऊर्जा है।
डॉ.सत्यधर्म भारती ने कहा कि आज की यह जो अभूतपूर्व ऊर्जा है दृढ़ संकल्प करें और आज ही उसको छोडऩे का यकीन मानिए आपका जीवन रूपांतरित हो जाएगा एक उज्जवल भविष्य आपकी प्रतीक्षा में है। कल्पना कीजिए एक तरफ कमजोर दुर्बल पंगु युवा पुरुष हम एक तरफ कल्पना करिए सशक्त चैतन्य ऊर्जा से परिपूर्ण युवा आप किसे चुनेंगे जाहिर है आपके मन में भी लालसा होगी एक सशक्त युवा की जो संकल्प लेना चाहे मन में एक दृढ़ संकल्प कीजिए और जो भी व्यसन है उसको आज से ही विराम दीजिए ।
डॉ. दीपक कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तनाव दूर करने का उपाय सिर्फ व्यसन करना नहीं है मेडिटेशन किजिए सकारात्मक लोगों का साथ लिजिए।
ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने अपने दिव्य वक्तव्य मे कहा कि युवा जागृत है,नशा मुक्त है तो देश महान नहीं सर्वश्रेष्ठ है। आज सभी यह संकल्प लें आज जो युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित है स्वयं में परिवर्तन कर 10 को परिवर्तन करने का लक्ष्य रखें 10 से 100 से 1000 इस प्रकार यह सशक्त राष्ट्र के निर्माण में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा दीदी ने कहा कि पल भर की सुकून,चैन पाने के लिए की गई छोटी सी गलती उम्र भर की सजा बन जाती है तो जरूरी है कि समय रहते इस नशे से स्वयं को भी मुक्त रखना और अपने साथ सभी मित्र संबंधियों को भी इससे मुक्त रखना और जागरूक करना और इसी उद्देश्य को लेकर के यह कार्यक्रम पूरे भारत में ब्रह्मकुमारी के द्वारा चलाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी संस्था काउंसलिंग के साथ-साथ राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराती है जिसके द्वारा हमारे मन में दृढ़ता आती है मन सशक्त और शक्तिशाली बनता है ब्रेन को पॉजिटिव एनर्जी मिलती है जिससे नशे को छोडऩा बहुत आसान हो जाता है। एक आंकड़ा आपको बताते हैं कि प्रतिदिन तंबाकू से लगभग 3700 लोगों की मृत्यु हो जाती है और प्रतिवर्ष सिर्फ भारत में 13 लाख लोगों की मृत्यु होती है तो आप देखिए जब वह हमला हुआ तो ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया अभी देखिये इतने सारे लोगों की मृत्यु तंबाकू से हो जाती है तो फिर कौन सा ऑपरेशन चलना चाहिए आज आप सभी को हम यह विचार करने के लिए विषय देते हैं । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथिगण एवं युवा छात्र-छात्राओं को रूपाली दीदी ने प्रतिज्ञा कराया कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनायेंगे। 2- स्वयं नशा मुक्त रहकर औरों को भी नशा मुक्त कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देंगे ।


