दुर्ग
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 29 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय के विधि संकाय एवं आईक्यूएसी सेल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यवाही का वास्तविक अनुभव प्रदान करना और उनकी तर्कशक्ति एवं वकालतनामा प्रस्तुत करने की क्षमता को निखारना था। इस प्रतियोगिता में पंचवर्षीय एलएलबी और त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में अतिथि निर्णायक के रूप में अधिवक्ता ऋषभ मिश्रा एवं कल्याण विधि महाविद्यालय, भिलाई के डॉ. जयंत धुरंधर ने भाग लिया। दोनों ने प्रतिभागियों के कानूनी तर्क, साक्ष्य प्रस्तुति और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रो. बी. एन. तिवारी कुलपति, डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार रजिस्ट्रार, डॉ. आलोक भट्ट डीन अकादमिक एवं डॉ. आर .पी. अग्रवाल डायरेक्टर सहित सलाहकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में कुल 10 टीम ने भाग लिया जिसमें से 2 श्रेष्ठ टीम का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।


