दुर्ग
कोरोना केस बढऩे के मद्देनजर लिया निर्णय
दुर्ग, 30 अक्टूबर। श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को है। सिख समाज ने बैठक में निर्णय लिया कि कोरोना केस बढ़ रहे हैं, इसलिए नगर कीर्तन नहीं निकालने का निर्णय लिया। सभी अपने-अपने जगह के गुरुद्वारा साहिब में बहुत हर्ष और सावधानी रखते हुए मनाएंगे। सिख समाज ने सभी समाज, प्रशासन के सभी अधिकारियों, डाक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं मीडिया की अपने-अपने स्तर पर जो उन्होंने सेवा की उसकी तारीफ की।
गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में दुर्ग -भिलाई के गुरुद्वारा के प्रमुख की बैठक रखी गयी, जिसमें गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया कि 19 नवंबर को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व आ रहा है। इस उपलक्ष्य में 14 नवंबर को नगर कीर्तन निकालने का विचार चल रहा।
इस विषय को लेकर दुर्ग गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, महासचिव दलपरीत सिंह, गुरविंदर सिंह, एडीएम नुपूर राशि पन्ना से मिले, जहां इन्होंने नगर कीर्तन 14 नवंबर को निकालने की इच्छा जाहिर की।
एडीएम ने बहुत ही विनम्रतापूर्वक समाज की बात सुनी और उन्होंने बताया कि अभी जुलूस की इजाजत नहीं है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद कोविड प्रोटोकाल में जलूस की इजाजत नहीं है, क्योंकि कोविड फिर से बढ़ रहा है और इस नगर कीर्तन में 8000 से 10, 000 संगत होगी तो मंजूरी नहीं दे पाएँगे।
इस विषय पर पूरे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में दुर्ग-भिलाई के सभी गुरुद्वारा साहिब के प्रमुखों की एक अहम बैठक रखी गयी, जिसमें विचार रखा गया कि नगर कीर्तन निकालना चाहिए या नहीं। इस पर दुर्ग गुरुद्वारा प्रधान सेवादार ने एडीएम से हुई बैठक के बारे में सभी को अवगत कराया। सभी दुर्ग एवं भिलाई प्रमुख सेवादारों का विचार आया कि सभी गुरुद्वारा साहिब एवं सिख समाज प्रशासन के साथ है और जो नियम प्रशासन ने बनाए है उनका उल्लंघन नहीं करेंगे। सभी ने कोविड के मरीज बढ़ रहे है. उस पक भी चिंता जतायी और सभी स्वस्थ रहे। ऐसा विचार करते हुए नगर कीर्तन नहीं निकालने का निर्णय लिया।
बैठक में दुर्ग से प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, दलपरीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह,इन्द्रपाल सिंह भाटिया, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, सुरिंदर सिंह कबरवाल, हरमीत सिंह भाटिया, गुलबीर सिंह भाटिया, हम चाकर गोबिंद के से हरविंदर सिंह,सिमरनजीत सिंह, जीतेन्द्र पाल सिंह, संदीप सिंह, महेन्द्र सिंह खालसा, परमजीत सिंह, इस्तरी सत संघ से सतनाम कौर विर्दी, परमजीत कौर, तजिÞंदेर कौर, परमिंदर कौर छतीसगढ़ सिख पंचायत से गुरनाम सिंह कुक़ा, हरमीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह सेनी, मंगल सिंह, हरपाल सिंह, कमल, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह, सूचा सिंह और बहुत से सिख समाज से उपस्थित रहे।


