दुर्ग

केबल बिछाने खोदे गए गड्ढे में गिरी गाय की मौत, एफआईआर
04-Feb-2026 8:17 PM
केबल बिछाने खोदे गए गड्ढे में गिरी गाय की मौत, एफआईआर

भिलाई नगर, 4 फरवरी। दुर्ग जिले के सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर के एक गड्ढे में गिरने से गाय की मौत हो गई है। पुलिस ने दीपक यादव की रिपोर्ट पर गड्ढा खोद खुला छोडऩे वाली अज्ञात केबल कंपनी के खिलाफ  11-एलयूपी और बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

घटना के संबंध में दीपक यादव ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने सुबह 5 बजे खटाल के सभी दुधारू गाय, भैंस तथा बछड़ा को रोजाना की तरह खुटा से खोल कर खटाल परिसर में छोड़ा था और सुबह करीबन पौने 9 बजे वापस सभी मवेशी वापस खटाल में बांध रहा था। उसे एक गाय कम मिली तो उसने घर के बाहर जाकर जुनवानी से कातुलबोर्ड जाने वाली मेन रोड के किनारे स्मृतिनगर भिलाई में अज्ञात केबल कम्पनी के द्वारा खोदे गए गढ्ढे में गाय को देखा। आसपास लोगो के माध्यम से गाय को बाहर निकलवाया तो गाय के शरीर में काफी चोट खरोच लगा था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

अज्ञात केबल कम्पनी के द्वारा यह जानते हुए कि आम मार्ग के किनारे केबल लाईन बिछाने हेतु गढ्ढा खोद बिना किसी सुरक्षा उपाय के खुला छोड़ दिया गया था। कम्पनी के द्वारा क्रूरता पूर्वक आम सार्वजनिक स्थान जुनवानी-कातुलबोर्ड मार्ग के किनारे स्मृतिनगर में गढ्ढा खोदकर खुला छोड़ा गया जिसमें दुधारू गाय के घुमते हुए गिरने से चोट और मृत्यु हुई है।-


अन्य पोस्ट