धमतरी

कर्णेश्वर ट्रस्ट की बैठक में विभिन्न कार्ययोजना पर चर्चा
05-Jul-2021 7:06 PM
 कर्णेश्वर ट्रस्ट की बैठक में विभिन्न कार्ययोजना पर चर्चा

   डॉ. सुरेश सार्वा को दी श्रद्धाजंलि    

नगरी, 5 जुलाई। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट देउरपारा सिहावा की बैठक मन्दिर प्रांगण में आहूत की गई। बैठक में पिछले वितीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन कर विभिन्न कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ.सुरेश सार्वा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता व सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉक्टर साहब ट्रस्ट के कार्यों में आजीवन बढ़ चढक़र भाग लेते रहे। कर्णेेश्वर मेला के दौरान उनकी लगातार भागीदारी रही। उनके निधन से ट्रस्ट को गहरा आघात पहुंचा है। बैठक उपरांत सदस्यों ने दिवंगत डॉ.सुरेश सार्वा के निवास पहुंच कर उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, रामप्रसाद मरकाम, कलम सिंह पवार, निकेश ठाकुर, नागेन्द्र शुक्ला, गगन नाहटा, पंकज धु्रव,भरत निर्मलकर, ललित शर्मा, योगेश साहू, पवन भट्ट, रामलाल नेताम, मिलेश्वर साहू, ईश्वर जांगड़े, महेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट