धमतरी

कुरुद तहसील सर्व आदिवासी समाज का चुनाव संपन्न
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 जुलाई। कुरुद तहसील सर्व आदिवासी समाज की आमसभा में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें ठाकुर राम नेताम सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
आदीवासी समाज भवन में जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया, जिसके तहत ठाकुर राम नेताम को तहसील अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष काशीराम कंवर, उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं लोकेश्वर ग्वाल ,महासचिव देवनाथ नागरची, सचिव कुलेश्वर छेदैया, सह सचिव टीकम कटारिया, लीलाराम कंवर एवं सत्य प्रकाश कंडरा, मीडिया प्रभारी बसंत पडोटी, हुमन सिंह कतलम बनाए गए।
इसी तरह युवा प्रभाग के तहसील अध्यक्ष विजेंद्र मंडावी, उपाध्यक्ष लीलाराम कंवर और जागेश्वर नेताम, कोषाध्यक्ष अशोक कंवर, महासचिव रवि मरकाम, संयुक्त सचिव छन्नूलाल नागरजी, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल कंडरा, चमार सिंह कंवर, शत्रुघ्न कंवर, चोवाराम नागरची, राजकुमार कतलम, पोखराज नेताम, रूपेश कंवर, कामता कुंजाम, चंद्रशेखर, दीपक सोरी, चंदू सिंह, रामप्रसाद कंवर चुने गए। सभा में महेश रावटे,चंद्रहास नागे, सरजू परते ,कुलंजन मंडावी, रोहित नेताम, हरिश्चंद्र मंडावी, संतोष सोरी, प्रमोद कुंजाम , तेजराम छैदैया, दुष्यंत ध्रुव, देवराज नेताम, संतोष कुंजाम, ललिता मरकाम, यशोदा छेदैया, धनेश्वर आदि शामिल थे।