दन्तेवाड़ा

कैच-द-रेन: होंगे विभिन्न आयोजन
22-Jul-2026 5:49 PM
कैच-द-रेन: होंगे विभिन्न आयोजन

दंतेवाड़ा, 22 जुलाई। भारत सरकार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग एवं विभागीय निर्देशों के परिपालन में ''कैच-द-रेन अभियान 2026ÓÓ हेतु जन-जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है।
 मुख्य नगरपालिका अधिकारी, दंतेवाड़ा द्वारा इस संबंध में अपील की गई है कि कैच-द-रेन अभियान के तहत भवनों में रूफटॉप रैनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, उपयुक्त स्थलों पर रिचार्ज पिट एवं रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण, बंद, निष्क्रिय बोरवेलों का पुनरूद्धार, भूजल पुनर्भरण करने के साथ-साथ तालाबों, झीलों एवं पारम्परिक जले संरचनाओं तथा जल निकायों, नालियों में कचरा न फेंका जाए। रिचार्ज जोन एवं कैचमेंट क्षेत्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं पूर्व से रोपित पौधों का रख-रखाव  भी कैच-द-रेन अभियान के अंतर्गत किया जाएगा।


अन्य पोस्ट