दन्तेवाड़ा
सब्जी बाजार हटा, टला हादसे का खतरा
09-Apr-2026 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 अप्रैल। प्रशासन द्वारा टेकनार चौक स्थित सब्जी बाजार तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे शाम के दौरान दुर्घटना की आशंका न रहे।
उल्लेखनीय है कि आंवरावारा भाटा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप नगर पालिका प्रबंधन द्वारा सब्जी बाजार का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद सब्जी विक्रेताओं द्वारा टेकनार चौक में दुकान लगाकर सब्जियों का विक्रय किया जा रहा था। उक्त चौक संवेदनशील और व्यस्त होने की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा नगर पालिका प्रबंधन को सब्जी बाजार हटाने के निर्देश दिए गए।
नगर पालिका प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई की। टेकनार चौक स्थित सब्जी बाजार को खाली कराया गया, इसके उपरांत संबंधित स्थान को तार फेंसिंग जाली लगाकर सुरक्षित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


