दन्तेवाड़ा

एलपीजी की कालाबाजारी, 5 सिलेंडर जब्त
13-Mar-2026 9:56 PM
एलपीजी की कालाबाजारी, 5 सिलेंडर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 13 मार्च। जिला प्रशासन के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 5 सिलेंडर जब्त की गई।

जांच के दौरान बाबा होटल, राजस्थानी होटल, नरनारायण होटल, आरोग्य अमृततुल्य, आंध्रा होटल, नवाब रेस्टोरेंट, इंडियन कॉफी हाउस, हिलटॉप रेस्टोरेंट और गांगुली किचन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आंध्रा होटल से 1 सिलेंडर, नवाब रेस्टोरेंट से 1 सिलेंडर तथा गांगुली किचन से 3 घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर  5 सिलेंडर जब्त की गई।

खाद्य विभाग द्वारा जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की दैनिक आवक और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बैठक में गैस वितरकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन गैस की आवक और वितरण की लिखित जानकारी संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है तथा केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ओटीपी आधारित रिफिल वितरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध एलपीजी भंडारण, जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


अन्य पोस्ट