दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा के कई जगह बारिश
24-Feb-2026 8:58 PM
दंतेवाड़ा के कई जगह बारिश

दंतेवाड़ा, 24 फरवरी। दंतेवाड़ा के विभिन्न भागों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बचेली और किरंदुल में शाम को वर्षा हुई। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा विकासखंड के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। इनमें सातधार और मसेनार गांव शामिल है। वहीं विकासखंड  कुआकोण्डा के नकुलनार इलाके में भी बारिश नें सराबोर किया। बारिश के फलस्वरुप क्षेत्र में मौसम ठंडा हो गया है।


अन्य पोस्ट