दन्तेवाड़ा

दिवंगत हितग्राही के परिवार को मिला 2 लाख का चेक
18-Feb-2026 9:57 PM
दिवंगत हितग्राही के परिवार को मिला 2 लाख का चेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

ंदंतेवाड़ा, 18 फरवरी। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत धुरली की निवासी पार्वती मरकाम के निधन उपरांत उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत नामांकित हितग्राही भीमा मरकाम को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक केनरा बैंक शाखा भांसी द्वारा प्रदाय किया गया।

बीमा क्लेम की संपूर्ण प्रक्रिया में बैंक एवं एनआरएलएम टीम का सराहनीय एवं पूर्ण प्रयास रहा, जिसके परिणामस्वरूप हितग्राही परिवार को समय पर आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सका।

चेक वितरण के अवसर पर ग्राम पंचायत धुरली के सरपंच विजय कुमार, एलडीएम शिवराम बघेल, केनरा बैंक भांसी के शाखा प्रबंधक, तथा एनआरएलएम की टीम उपस्थित रही। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अधिक से अधिक योजना से जुडऩे का आह्वान किया।

इस संबंध में दिवंगत हितग्राही के परिजनों ने शासन, बैंक एवं एनआरएलएम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट