दन्तेवाड़ा
बौर से लदे आम के पेड़, बम्पर पैदावार की उम्मीद
18-Feb-2026 9:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा,18 फरवरी। दंतेवाड़ा में इस वर्ष आम के पेड़ों में बौर पूर्ण रूप से फूल चुके हंै। इसके फलस्वरुप आम के रिकार्ड तोड़ उपज की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि आम के पेड़ों में बौर इस प्रकार नजर आ रहे हैं, जैसे पत्तों को बौर ने आच्छादित कर दिया है। समूचे जिले में आम के पेड़ों में बहुतायत से बौर नजर आ रहे है। इनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों ही शामिल हैं। कुछ पेड़ों में आम के फल विकसित होने शुरू हो चुके हैं। कुछ समय में ही आम के फल विकसित होना आरंभ हो जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


