दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 25 सितंबर। आज सिविल प्रशासन से समन्वय बनाते हुए सुबह 8से 9 बजे तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम को भवेष चौधरी, कमाण्डेंट 188 वाहिनीं, केरिपुबल, के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोण्डागांव में स्थित प्राचीन बंधा तालाब क्षेत्र, भारत माता चौक, कोण्डागांव एवं उसके आस-पास के इलाके में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन को निष्पादन करने हेतु एक टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व नीतीन्द्रनाथ द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा किया गया व वृहद स्तर पर नगर परिषद विभाग के साथ संयुक्त रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
कमाण्डेंट श्री चौधरी ने बताया कि शासन एवं विभाग के मापदण्डों को पूर्ण करने का यह एक सार्थक प्रयास है हमें दैनिक जीवन में भी अपने आस-पास एवं संबंधित व्यक्तियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करते रहना चाहिए।
इस अभियान में 188वीं वाहिनी के दीपक सिंह उप कमाण्डेेंट, कमल सिंह मीणा उप कमाण्डेंट एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चन्द्रन आर.पी., मुख्य नगर परिषद अधिकारी दिनेश डे एवं उनकी टीम सहित, आम गणमान्य नागरिकों एवं वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं सभी जवानों द्वारा अभियान में भागीदारी निभाई।


