‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 4 अप्रैल। नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री राम नव युवक परिषद नगरी द्वारा आयोजित 23 वां छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का समापन गांधी चौक राजाबाड़ा में डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा 56 उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के आतिथ्य में आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मंच पर विशेष अतिथि के रूप में पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण साहू विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप नाग,वरिष्ठ कांग्रेसी भानेंद्र ठाकुर, प्रदीप सोन, मंडी सदस्य राजेंद्र सोनी, पूर्व पार्षद हरीश साहू उपस्थित थे। अतिथियों का समिति द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने मानस सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगरी एक धार्मिक नगर है, जहां सभी पर्वों एवं त्योहारों को खूबसूरत ढंग से मनाया जाता है। रामायण में राम जी के पक्ष के सभी पात्रों की कथा संस्कारित है। जिसे सुनकर अपने परिवार में उतारने को हम सभी कल्पना करते हैं कि मेरा बेटा,पति,चाचा,भाई,देवर प्रभु रामचंद्र जैसे हो। सत्संग में जीने की सभी कलाएं विद्यमान है। हम इसके माध्यम से अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं। गांव देश और शहर में अमन चैन कायम रख सकते हैं।
मानस सम्मेलन वर्तमान में बेहद जरूरी और आवश्यक आयोजन हो गया है। इससे शांति सद्भावना और भाईचारे की भावना जागृत होती है। मानस मंच से राम नवमी के अवसर पर हिंदू संगठन नगरी द्वारा आयोजित राम जी की भव्य शोभायात्रा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस आकर्षक कार्यक्रम में नगर की बेटियों की आपार सहभागिता बेहद प्रासंगिक लग रहा था। अंतिम दिवस लोग देर रात तक झुमते रहे।
मानस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति ने समस्त दानदाताओं, नगरवासियों और शुभ चिंतको के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर भंडारे की व्यवस्था प्रथम दिवस शोभित राम साहू की स्मृति में रूप राम साहू बुढ़ाराव पारा, द्वितीय दिवस के भण्डारा व्यवस्था दिवंगत पन्ना लाल देवांगन ,स्वर्गीय देवकी बाई देवांगन स्वर्गीय चमेली बाई देवांगन की स्मृति में प्रदीप देवांगन खुश देवांगन, योगेश देवांगन, भोमराज देवांगन।
तृतीय दिवस के भण्डारे की व्यवस्था स्वर्गीय लुनकरण सोनी, स्वर्गीय योगेश सोनी की स्मृति में पांची बाई सोनी,प्रकाश सोनी, रिखब सोनी, विजय सोनी, अमन सोनी नगरी के सौजन्य से किया गया है।
इसी तरह लाईट ,माईक ,टेंट की व्यवस्था व शांति बाई मुरलीधर फ्युल्स नगरी, स्वर्गीय लोकनाथ यादव ,स्व.मंगली बाई यादव की स्मृति में नंद यादव नगरी, स्व.भारत लाल साहू,स्व.गोमती बाई साहू की स्मृति में बृजलाल सार्वा, अरूण सार्वा, स्वर्गीय बस्तीमल सोनी की स्मृति में मोहन सोनी जेवर ज्वेलर्स नगरी, प्रेमलाल ध्रुव चुरियारा पारा, स्वर्गीय समारु राम टंडन दुकलहीन बाई टंडन की स्मृति में बेनीराम टंडन नगरी, स्वर्गीय शिव कुमार ,स्वर्गीय कमलाबाई ,स्वर्गीय मन्नूलाल साहु की स्मृति में ललिता रेखू धसाहू पार्षद वार्ड क्रमांक 8 नगरी ,स्वर्गीय कनक प्रसाद नाग, स्वर्गीय कुंती बाई नाग ,स्वर्गीय ओंकार प्रसाद नाग,स्वर्गीय कुबेर प्रसाद नाग की स्मृति में नाग परिवार नगरी ,हरीश यादव पुत्र समीर यादव जंगलपारा नगरी , पीला बाई निर्मलकर,पुरुषोत्तम निर्मलकर नगरी, स्वर्गीय मेघराज नाहटा स्वर्गीय सुरेश नाहटा की स्मृति में गगन नाहटा नगरी, स्वर्गीय विद्यादास बैरागी ,इंदरौतीन बैरागी की स्मृति में शशीकांत बैरागी ,सूर्यकांत बैरागी नगरी,आरके मोटर्स नई पुरानी गाड़ी खरीदी बिक्री एवं इंश्योरेंस सेंटर प्रो.रमेश कुमार साहू रवेद्र कुमार साहू सांकरा रोड नगरी ,स्वर्गीय धिराजीराम साहू, स्वर्गीय जानकीबाई साहू की सम्मृति दिनेश साहू शिव शंकर पारा नगरी,पवन भट्ट पूर्णिमा भट्ट रवि भट्ट नगरी, अमीना बाई की स्मृति में पुत्र कन्हैयालाल साहू, रुक्मणी बाई साहू नगरी, चांदनमल छाजेड़, कमलाबाई छाजेड़, स्वर्गीय अशोक छाजेड़ की स्मृति में किशोर छाजेड़, सन्नी छाजेड़ नगरी की ओर से किया गया था।
मानस सम्मेलन नगर के समस्त मानस मंडलियों, दानदाताओं, नागरिकों तथा व्यवसायियों के सहयोग किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक हृदय नाग, अध्यक्ष गजेंद्र कंचन ,कोषाध्यक्ष बृजलाल सार्वा,उपाध्यक्ष अशोक पटेल, सुरेश साहू शिव साहु, सचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव भरत लाल साहू ,प्रदीप जैन,नगर पुरोहित पंडित ठकुरीधर शर्मा,अमृत साहु,मुलेश साहु,गेंदू ठाकुर,जनक साहु, अश्वनी यादव के अलावा महेंद्र साहू ललित पटेल, अश्वनी साहू, ओम प्रकाश साहू ,द्रोण कंचन, गौतम यादव ,परस राम पड़ोटी,योगेश साहू ,शंकर गुप्ता, प्रभु लाल निषाद ,संतोष पटेल ,पंकज सिन्हा, बेनीराम टंडन, शंकर देव, शत्रुघ्न समुंद, नरेंद्र श्रीमाली, हेमलाल सेन,ओम प्रकाश साहु, रामरतन साहु , संतोष साहू, श्रवण नाग, झाड़ू राम यादव,नोहर साहू, उधो साहू, रोहित नाग, शंभु कश्यप कार्तिक पटेल आदि सहयोग रहा।