धमतरी

प्रदेश में दोबारा भूपेश सरकार बनाने में महिलाओं का अहम रोल होगा-ईश्वरी
18-Jun-2023 8:27 PM
प्रदेश में दोबारा भूपेश सरकार बनाने में महिलाओं का अहम रोल होगा-ईश्वरी

महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया संगठन का विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 18  जून। चुनाव से पहले संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की कवायद में जुटी कांग्रेस पार्टी के फरमान पर महिला कांग्रेस की बैठक लेकर ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरी थानेश्वर तारक ने अपनी टीम में क्षेत्रिय राजनीति में सक्रिय 50 से अधिक तेज़ तर्रार महिलाओं को जोड़ संगठन का विस्तार किया है।

शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष ईश्वरी तारक ने सभी से राय मशविरा कर सिंधौरी सरपंच त्रिवेणी साहू को उपाध्यक्ष, जी-जामगांव की जनपद सदस्य टिकेश्वरी मारकंडे को महासचिव एवं मोगरा की चित्ररेखा विश्वकर्मा, कोड़ापार की संतोषी बनारसी को सचिव नियुक्त किया है।

इसके अलावा मौरीकला सरपंच खुशबू यादव, कोकड़ी की कांति ध्रुव, डांडेसरा की शिवकुमारी दीवान सहित 50 महिलाओं को कार्यकारिणी में शामिल कर अपने इरादे जाहिर करते हुए अध्यक्ष ईश्वरी तारक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दूसरी बार भूपेश सरकार बनाने में महिलाओं का अहम रोल होगा। हमें हाथ से हाथ मिलाकर पार्टी का हाथ मजबूत करना होगा। गांव गांव में महिला बहनें एकजुट होकर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि हम 75 प्लस कि लक्ष्य को पूर्ण कर सकें ।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घमेश्वरी साहू, अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर, सुमन संतोष साहू, जिला महामंत्री जगजीत कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जनपद सदस्य दीपा साहू, धरमीन साहू, सुरेखा महिपाल, कमलेश्वरी ध्रुव, चंपा ध्रुव, उमेश्वरी, सुखिया, कुंती, खेमिन ,इंद्राणी, हीरा, मेनका, जयंती, कुंती, समीता जोशी, शिवकुमारी दीवान, शिमला बघेल, निलेश्वरी, पुष्पलता बघेल, कांति देवांगन, सुलोचना चंद्राकर, अश्वनी, पुष्पा साहू ,बिंदा नेताम, धनेश्वरी, प्रभा यादव, गोमती, भूमि, कुलेश्वरी ,कुमारी साहू, गायत्री, रीना, ललिता, गायत्री, कलिंदरी ,भानुमति, त्रिवेणी, उमा, यशोदा, अंशु, सविता, सोनम ,भारती, रामेश्वरी बघेल, जमुना, कुलेश्वरी, मंजू, प्रमिला , किरण, स्वेता, जागेश्वरी, उमेश्वरी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट