धमतरी

धमतरी विस में जोन स्तर पर कांग्रेस ने शीर्ष नेताओं को बूथ पुनर्गठन की सौंपी जिम्मेदारी
17-Jun-2023 6:59 PM
धमतरी विस में जोन स्तर पर कांग्रेस ने शीर्ष नेताओं को बूथ पुनर्गठन की सौंपी जिम्मेदारी

 बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान - शरद लोहाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 जून।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में भर में लगातार बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने कार्य कर रही है। धमतरी विधानसभा में भी संगठन की मजबूती के दृष्टिकोण से जोन स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बूथ कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी गठन की समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं साथ क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों को समझा जा सके।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने धमतरी विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले सभी 8 जोन कांग्रेस कमेटी में विधानसभा के शीर्ष नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है, जिनके द्वारा बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर बूथ कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों के मध्य प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। 

इसमें आछोटा जोन प्रभारी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमिदर छाबड़ा, पेखन लाल साहू, बीसेलाल साहू, देमार जोन प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री नरेश जसूजा, अमरदीप साहू, संतोष सिन्हा, अमलीडीह जोन पूर्व विधायक हर्षद मेहता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दोषी, दामोदर पुरी गोस्वामी, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण महामंत्री युवराज शर्मा, आमदी जोन महापौर विजय देवांगन जिला महामंत्री प्रकाश पवार परसतराई सरपंच परमानंद आडील, सेक्टर अध्यक्ष मोंगरागहन संतोष ध्रुव, अकलाडोंगरी छन्नूराम मरकाम, अरौद डु. भरत साहू।


अन्य पोस्ट