धमतरी

विपिन साहू ने ली दोनर जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक
19-Jun-2023 5:38 PM
विपिन साहू ने ली दोनर जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 19 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दोनर जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक डोंगेश्वर धाम देवपुर में रखी गई। जिसमें जोन प्रभारी विपिन साहू अध्यक्ष दुग्ध महासंघ छत्तीसगढ़ शासन ने भूपेश सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने के लिए जोर दिया।

सह प्रभारी आलोक जाधव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने बूथ कमेटी के गठन के बारे में चर्चा किया।

इस अवसर पर सह प्रभारी कुबेर चंद्राकर सदस्य कृषि उपज मंडी,धमतरी,घनश्याम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण, जोन अध्य्क्ष विश्राम साहू,सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, रामखिलावन साहू,कमल नारायण सोनकर,हरीश चंद्राकर सभी सेक्टर अध्यक्ष, अशोक साहू सोसायटी अध्यक्ष दोनर तथा सभी बूथ प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त बैठक में 2023 के विधानसभा चुनाव के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।


अन्य पोस्ट