रायपुर
वोटर्स को डरा रही भाजपा-बैज
05-Nov-2024 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बातों को तोड़ मरोड़ रहे कांग्रेसी-मंत्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण के चुनाव को लेकर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है। बैज ने सोशल मीडिया में वायरल भाजपा के एक पोस्ट ये हवाले से कहा कि भाजपा डरी हुई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से डराया जा रहा है । ऐसे ही एक पोस्ट को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के चुनाव प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बातों को तोड़ मरोडकरकर पेश करती है । हम वोटर्स को एक एक वोट की कीमत बता रहे हैं । जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पहले केंद्र की आयुष्मान, पीएम आवास नल जल योजनाओं को रोका था। और अब योजनाओं को ठप करने की कोशिश कर रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे