रायपुर

छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई
05-Nov-2024 6:52 PM
 छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई

रायपुर, 4 नवंबर। स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली अभियान के तहत निगम अमले ने  बूढ़ापारा के मुख्य एवं भीतरी मार्गो, गोलबाजार, मालवीय रोड, एडवर्ड रोड, चूड़ी लाईन मार्ग, बंजारी वाले बाबा मजार के समीप नेहरू नगर  महोबा बाजार आरओबी के समीप अशोक नगर नवीन स्कूल के समीप मार्ग कचरा सफाई की। इसी तरह से  महादेवघाट, टाटीबंध हीरापुर के छठ तालाब, सड्डू तालाब  की सफाई करवाई गयी ।एवं मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु व्यापक तौर पर एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया। तिलक नगर अश्विनी नगर, कुकुरबेड़ा, पंजाबी कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, उत्कल बस्ती आवासीय क्षेत्रों में भी एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया।


अन्य पोस्ट