‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भाटापारा के रविदास वार्ड स्थित मंदिर परिसर में आस्था और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष आनन्द यादव एवं पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 650 दीप प्रज्वलित कर उनके महान विचारों और मानव कल्याण के संदेश को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और समरसता के ऐसे प्रकाश पुंज हैं, जिनके विचार सदियों बाद भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज जी ने अपनी वाणी और कर्मों के माध्यम से समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि व्यक्ति की महानता जन्म से नहीं, बल्कि उसके विचारों, कर्मों और मानव सेवा की भावना से निर्धारित होती है।
श्री शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी का चिंतन एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी व्यक्ति के साथ जन्म, जाति या सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान एवं समान अवसर प्राप्त हो।
आज जब हम उनकी 650वीं जयंती मना रहे हैं, तब उनके विचारों को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने आचरण और सामाजिक व्यवहार में उतारना भी आवश्यक है।
नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज जी का जीवन हम सभी को समानता, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से यह संदेश दिया कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव मानवता की भावना के विपरीत है। उनका चिंतन हमें जोडऩे का काम करता है और हमें यह सिखाता है कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और परस्पर सम्मान में निहित है।
श्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि 650वीं जयंती के अवसर पर 650 दीप प्रज्वलित करना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक है। प्रत्येक दीप हमें यह संदेश देता है कि समाज से भेदभाव, वैमनस्य और असमानता का अंधकार दूर कर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रकाश फैलाना है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज जी के महान विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्श हमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देने, जरूरतमंदों की सेवा करने और सभी को साथ लेकर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास महाराज जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाटापारा की पहचान सदैव सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की रही है और हम सभी को मिलकर इस परंपरा को और मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संत रविदास महाराज जी के जीवन एवं उनके संदेशों को स्मरण करते हुए सामाजिक एकता और मानव कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आंनद यादव , संजय बंजारे ,गोवेर्धन डहरिया,उमाशंकर वर्मा योगेश अनंत , आशीष जायसवाल , डॉ मोहन बांधे, नंदू वैष्णव,कुंजराम कोशले,बंटी टंडन,मीना सोनी तनुजा धृतलहरे,लिकेश साहू,लाला साहू,माखन महिलांगे,रोशन बंजारे,जयसंत शिव अनंत सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।